16 सितंबर। बांग्लादेश ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को हर एक ़डिपार्टमेंट में परास्त कर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के द्वारा 262 रन के लक्ष्य के सामने 35.2 ओवर में केवल 124 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड

Advertisement

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश के तरफ से सभी गेंदबाजों ने कहर बरपाया। 

Advertisement

मशर्फे मुर्तजा ने 2 विकेट , मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट, मेहदी हसन ने भी 2 विकेट तो वहीं रुबेल हुसैन के खाते में 1 विकेट आया। इसके साथ - साथ मोसादेक ने एक विकेट लिए। आखिर में शाकिब अल हसन ने भी एक विकेट लिए। श्रीलंका के दासुन शानाका रन आउट हुए।

श्रीलंका के तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन उपुल थरंगा ने बनाया और 27 रन पर आउट हुए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज केवल 16 रन ही बना पाए। इसकेअलावा सुरंगा लकमल के खाते में 20 रन और दिलरूवन ने 29 रन बनाए।

इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने मुश्फीकुर रहीम (144) की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने खराब शुरुआत से बाहर निकलते हुए एशिया कप के पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा था।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार