बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड(Bangladesh Cricket Board) ने आईपीएल 2020 में भाग लेने की इजाजत नहीं दी थी। आईपीएल की दो टीमें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने की दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बीसीबी ने इन्हें आईपीएल में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने मना कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि बांग्लादेश को श्रीलंका दौरे पर जाना था। 

Advertisement

लेकिन अब क्वारंटीन के लिए सही सुविधा और मैदान की समस्या के कारण ये श्रीलंका दौरा को अब फिलहाल आगे स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में आईपीएल में शामिल ना हो पाने के वजह से मुस्ताफिजुर को एक करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है जो उन्हें आईपीएल टीमों के तरफ से ऑफर हुआ था। 

Advertisement

बोर्ड के चेयरमैन अकरम खान ने कहा है कि," चोट के कारण हमनें उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से मना कर दिया और और हमनें उन्हें मुआवजा देने की भी कोशिश की थी। लेकिन उन्हें पीसीएल में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और तब मुआवजे की बात शुरूआती दौर थी। हमनें उन्हें नेशनल टीम के दौरे के लिए एनओसी नहीं दिया इसलिए अब बहुत कम संभावना है हम उन्हें पैसे की भरपाई करेंगे। "

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार