India vs Bangladesh Test 2022: भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज जाकिर हसन (Zakir Hasan) को मौका मिला है क्योंकि तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) चोट से उभर नहीं पाए हैं। बता दें कि इकबाल ग्रोइन इंजरी के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। 

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में चार दिवसीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के चलते जाकिर को टीम में मौका मिला है। इंडिया के खिलाफ हाल ही में हुए पहले अनौपचारिक टेस्ट में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने दूसरी पारी में 173 रन की पारी खेली थी, जिसके चलते बांग्लादेश ए मुकाबला ड्रॉ करने में सफल रही। उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के लिए एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।  

Advertisement

बीसीबी के चीफ सिलेक्टर मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा, “ हमारे फीजियो ने कहा है कि तमीम इकबला पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। लेकिन हम दूसरे टेस्ट के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए हमनें पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है।”

टीम में मुश्फिकुर रहीम की वापसी हुई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद भी फिट होकर टीम में लौटे हैं। तस्कीन चोट के काऱण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से चटगांव में खेला जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर से ढाका में दूसरा टेस्ट मैच होगा। फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें बांग्लादेश ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम

Advertisement

महमुदुल हसन जॉय, नजमुल हसन शांतो, मोमिनुल हक, यासिर अली चौधरी, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन, शोरफुल इस्लाम जाकिर हसन, रेजौर रहमान राजा, अनामुल हक बिजॉय

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार