ढाका, 28 दिसम्बर | अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की प्रारंभिक टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। एक वेबसाइट के मुताबिक चयनकर्ता कुछ ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं जो हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे।

Advertisement

चयनकर्ता जल्द ही प्रारंभिक टीम के लिए 25-27 खिलाड़ियों के नाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भेजने वाले हैं।

Advertisement

मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद ने कहा, "अगले महीने के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय टीम का अभ्यास शिविर लगाया जाएगा, जिसके तहत पहले कंडिशनिंग कैंप और उसके बाद स्किल कैंप का आयोजन किया जाएगा। टीम की घोषणा कुछ ही दिनों में कर दी जाएगी।"

फारूक ने कहा है कि हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है, लेकिन अच्छी टीम के लिए बीसीबी सिर्फ इसी पर निर्भर नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा, "हो सकता है कि कोई खिलाड़ी अब तक देश के लिए न खेला हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा हो, और मौका मिलने पर राष्ट्रीय टीम में अच्छा प्रदर्शन करे। हम सभी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।" 

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार