बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal Retirement) ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तमीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार (16 जुलाई) को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच के बाद अपने फैसले की जानकारी दी

Advertisement

बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान तमीम ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर बांग्ला में स्टेट्स पोस्ट कर टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। 

Advertisement

तमीम ने लिखा, “मुझे आज से टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर समझा जाए। सभी को धन्यवाद।"

बता दें कि पिछले काफी समय से इस फॉर्मेट में उनके संन्यास के कयास लगाए जा रहे थे। 

तमीम ने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच मार्च 2020 में खेला था। उन्होंने 2021 में यूएई में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप से भी नाम वापस ले लिया था। 

Advertisement

इस साल 27 जनवरी को टी-20 इंटरनेशनल से छह महीने का ब्रेक लिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि, “ मेरा पूरा ध्यान टेस्ट और वनडे पर होगा। हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफाई करने की तैयारी कर रहे हैं। 

साल 2007 में डेब्यू करने वाले तमीम ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 78 मैच में 1758 रन बनाए, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल है। इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वह अपने देश के इकलौते खिलाड़ी हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार