11 अप्रैल। बांग्लादेश को विश्व कप से पहले एक और अहम खिलाड़ी की चोट से परेशानी का सामना करना पड़ा है। मुस्ताफिजुर रहमान को गुरुवार को टकने में चोट के कारण दो सप्ताह से आराम की सलाह दी गई है। उन्हें यह चोट बुधवार को लगी थी।

Advertisement

आयरलैंड दौरे से पहले बांग्लादेश के कई अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। चोटिल खिलाड़ियों की सूची में महामुदुल्लाह, रुबेल हुसैन, और मेहेदी हसन के साथ सैफउद्दीन के नाम शामिल हैं। 

वेबसाइट क्रिकबज ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य फिजियन देवाशीष चौधरी के हवाले से लिखा है, "मुस्ताफिजुर को कल उनके बाएं टखने में चोट लगी है। हमने उनका एक्स-रे कराया जिसके बाद उन्हें दो सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।"

उन्होंने कहा, "चूंकि फ्रेक्चर नहीं है, सिर्फ टखने में चोट है इसलिए हमें उन्हें कम से कम दो सप्ताह का आराम देना होगा। इस दौरान हम उनके पैर में टेप बदलते रहेंगे।" इस चोट के कारण मुस्ताफिजुर 22 अप्रैल से शुरू हो रहे अभ्यास शिविर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार