ढाका, 27 सितम्बर (CRICKETNMORE): बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह टीम की जरुरत के हिसाब के किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं लेकिन एकदिवसीय मैचों में चौथे नंबर पर वह सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक, अपने नौ साल के करियर में महामुदुल्लाह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। 

Advertisement

हालांकि वह टीम के नियमित सदस्य हैं।

Advertisement

महमुदुल्लाह ने कहा, "मैं किस क्रम पर बल्लेबाजी करुं गा यह टीम की जरुरत पर निर्भर करता है, लेकिन मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने में सहज हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से टीम के हित के लिए खेलता हूं। मुझे जिस नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा मैं उस पर अच्छा करने की कोशिश करुं गा। लेकिन इस समय मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर के खुश हूं।" 

वह टेस्ट और टी-20 में छह अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं और एकदिवसीय मैचौं में कुल सात जगहों पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। 

उनका हालिया प्रदर्शन हालांकि इस बात को साबित करता है कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। 

क्योंकि उन्होंने इस क्रम पर 12 पारियों में 74.12 की औसत से 593 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

इस नंबर पर किसी और बांग्लादेशी बल्लेबाज का इससे अच्छा औसत नहीं है। 

उन्होंने 2015 में आस्ट्रेलिया में हुए विश्व कप में इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार