गाले, 8 मार्च (CRICKETNMORE)| तमीम इकबाल (57) और सौम्य सरकार (नाबाद 66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर बांग्लादेश ने गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश पहली पारी के आधार पर अभी भी 361 रन पीछे है। सौम्य के साथ कप्तान मुश्फिकुर रहीम एक रन पर नाबाद लौटे।

Advertisement

तमीम इकबाल (57) और सौम्य ने पहले विकेट के लिए 118 रनों की शतकीय साझेदारी की। तमीम को रन आउट होकर पवेलियन लौटे। विकेटकीपर निरोशान डिकवेला ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं।

Advertisement

इसके बाद सौम्य का साथ देने आए मोमिनुल हक (7) को दिलरुवन परेरा ने टिकने का भी मौका नहीं दिया। वह पगबाधा करार दिए गए।सौम्य और मुश्फिकुर ने इसके बाद कोई नुकसान नहीं होने दिया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 133 तक पहुंचाया।

इससे पहले, मंगलवार के स्कोर चार विकेट पर 321 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने अपने खाते में 173 रन और जोड़े।

कुशल मेंडिस (194) और डिकवेला (75) ने पांचवें विकेट लिए 110 रनों की साझेदारी की और टीम को 398 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मेहदी हसन मिराज ने तमीम के हाथों मेंडिस को कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा।

Advertisement

मेंडिस ने 285 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और चार छक्के लगाए। मेंडिस के आउट होने के बाद डिकवेला ने परेरा (51) के साथ अच्छी साझेदारी निभाई। डिकवेला के रूप में श्रीलंका का छठा विकेट गिरा।

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने इसके बाद रंगना हेराथ (14) और सुरंगा लकमाल (8) के विकेट जल्दी-जल्दी चटका डाले। परेरा की अर्धशतकीय पारी पर मिराज ने लगाम लगाई। लक्षण संदकन (5) के साथ श्रीलंका की पारी 494 रनों पर समाप्त हुई।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए मिराज ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं रहमान को दो विकेट और तस्किन अहमद, शुभाशीष रॉय तथा शाकिब अल हसन को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार