Bangladesh vs Pakistan 2nd ODI Match Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 13 मार्च को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:45 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी ढाका के मैदान पर ही खेला गया था जिसे मेजबान टीम ने महज़ 15.1 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 42 गेंदों पर नाबाद 67 रन ठोके, वहीं नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

Advertisement

BAN vs PAK 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शु्क्रवार, 13 मार्च 2025
समय - 01:45 PM IST
वेन्यू - शेर-ए-बांग्ला, स्टेडियम

Shere Bangla National Stadium, Dhaka Pitch Report

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे इंटरनेशनल का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 143 वनडे इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 76 रन रेज़ और 63 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते। यहां ODI में पहली इनिंग का औसत स्कोर 217 रन रहा है।

Advertisement

BAN vs PAK ODI Head To Head Record

कुल - 40
बांग्लादेश - 06
पाकिस्तान - 34

BAN vs PAK 2nd ODI : Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज को भारत में लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode ऐप पर इस सीरीज के सभी मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

BAN vs PAK 2nd ODI: Player to Watch Out For

बांग्लादेश टीम से नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तानी टीम की तो साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिज़वान और फहीम अशरफ अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Bangladesh vs Pakistan 2nd ODI Probable Playing XI

Bangladesh 2nd ODI Probable Playing XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, नाजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

Pakistan 2nd ODI Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मुहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद।

Advertisement

Bangladesh vs Pakistan Today's Match Prediction

बांग्लादेश की टीम वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

BAN vs PAK 2nd ODI Match Prediction, BAN vs PAK Pitch Report, Today's Match BAN vs PAK, BAN vs PAK Prediction, BAN vs PAK Predicted XIs, Cricket Tips, BAN vs PAK Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Bangladesh vs Pakistan

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार