श्रीलंका को दूसरे वनडे में मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने कहा कि इस मुकाबले में टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग बेहतर रही।

Advertisement

बांग्लादेश ने बारिश से बाधित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 246 रन बनाए जबकि श्रीलंका ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए और उसे डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

तमीम ने कहा, "हम भाग्यशाली रहे कि हमने दो मैच जीते। हालांकि हम अभी तक पूरी तरह से बेहतर खेल नहीं खेले हैं। मध्य में हमने कई विकेट गंवाए और 200 रन बनाना भी कठिन लग रहा था। लेकिन महमूदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।"

उन्होंने कहा, "हमने जो लक्ष्य रखा वो अच्छा था लेकिन इस मैच में हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग अच्छी रही। लेकिन हमें अभी भी फील्डिंग पर ध्यान देना होगा और कैच पकड़ने होंगे। अगर हम ऐसा करने में सफल रहते हैं तब एक कप्तान के रूप में मैं खुश हो जाऊंगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार