अफगानिस्तान टीम के आठ क्रिकेटर कथित तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ 23 फरवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे और दो टी20 सीरीज से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सूत्रों के हवाले से द डेली स्टार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान के सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "अफगानिस्तान टीम के बाकी सदस्यों ने आज (मंगलवार) सिलहट में अपने सप्ताह भर के शिविर के पहले दिन अभ्यास सत्र में भाग लिया, जबकि संक्रमित पाए सदस्यों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।"

Advertisement

सिलहट में अपने प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद, टीम चटगांव में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जहां तीन वनडे मैच जहूर अहमद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 25 और 28 फरवरी को होना है।

इसके बाद टीमें मीरपुर के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाली दो मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए ढाका की यात्रा करेंगी। पहला मैच 3 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 मैच 5 मार्च को होगा।

टी20 को आईसीसी टी20 रैंकिंग में गिना जाएगा, जबकि वनडे आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगा।

बांग्लादेश ने मंगलवार को 15 सदस्यीय वनडे टीम में पहली बार तेज गेंदबाज इबादत हुसैन, नसुम अहमद, यासिर अली और महमूदुल हसन जॉय को शामिल किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार