रोहतक, 21 नवंबर | चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को बड़ौदा और बंगाल के बीच शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर के मैच में पहले ही दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला और कुल 23 विकेट गिरे। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा की पारी अशोक डिंडा (45/6) की धारदार गेंदबाजी के आगे 97 रनों पर ढेर हो गई। दूसरे टेस्ट मैच में कोहली का एक और कारनामा, तोड़ दिया एक साथ कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को

डिंडा के अलावा मुकेश कुमार ने तीन और अमित कुइला ने एक विकेट चटकाया। बंगाल के ये तीन गेंदबाज इतने सफल रहे कि किसी अन्य गेंदबाज को आक्रमण पर लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। आदित्य वाघमोड़े (17) बड़ौदा के सर्वोच्च स्कोरर रहे। जब मोहम्मद शमी ने कोहली की फील्डिंग का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

लेकिन बंगाल के बल्लेबाज अपने गेंदबाजों की मेहनत का फायदा नहीं उठा सके और बड़ौदा के गेंदबाज अतीत सेठ (36/7) ने धारदार गेंदबाजी करते हुए बंगाल की पारी 76 रनों पर ढेर कर दी। बंगाल के सुदीप चटर्जी (37) ने बल्ले से सबसे बड़ी पारी खेली। सुदीप के अलावा सिर्फ सायन मोंडल (13) ही दहाई से ऊपर जा सके। मैच के बाद कोहली का दिखा नया अंदाज, पहली बार की ऐसी कमेंट्री की दंग रह गया क्रिकेट वर्ल्ड

अतीत के अलावा कप्तान इरफान पठान और बाबाशफी पठान को एक-एक विकेट मिला। पहले ही दिन बड़ौदा दूसरी पारी खेलने उतरा और दिन का खेल खत्म होने तक उसने 63 रन पर तीन विकेट गंवा भी दिए हैं। केदार देवधर 34 और अक्षय ब्रह्मभट्ट सात रन बनाकर नाबाद लौटे। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद खूबसूरत, अदाएं आपको दिवाना बना देगी

बड़ौदा ने 84 रनों की बढ़त ले रखी है। मौजूदा सत्र में बंगाल का यह पांचवां और बड़ौदा का छठा मैच है। बंगाल जहां दो जीत से 16 अंक हासिल कर नौ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है, वहीं अब तक जीत से महरूम बड़ौदा सबसे निचले पायदान पर है। OMG: मोहम्मद शमी ने बनाया बल्लेबाजी से वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार