एडिलेड/ नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (हि.स.) । ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में भारत के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है, लेकिन टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर. श्रीधर को भरोसा है कि बल्लेबाज गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की भरपाई करने में सफल रहेंगे।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट के दूसरे दिन सात विकेट पर 517 रन बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है लेकिन श्रीधर ने अच्छी विकेट का फायदा उठाने के लिए आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पूरा श्रेय दिया। दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने 128 जबकि स्टीवन स्मिथ ने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 162 रन की पारी खेली।

Advertisement

श्रीधर ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘हमें आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को श्रेय देना चाहिए जो हालात और बारिश के कारण नियमित ब्रेक से काफी अच्छी तरह निपटे। उन्होंने इस अच्छी टेस्ट विकेट का काफी अच्छा इस्तेमाल किया और रन बनाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी रणनीति बनाई थी और इसे अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया। कभी कभी ये काम कर जाती है और कभी नहीं लेकिन हमें बल्लेबाजों को पूरा श्रेय देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान ने दिन का खेल खत्म होने के बाद काफी सकारात्मक बातें की। हम यहां क्रिकेट इकाई के यप में यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में। हमें हमेशा एक दूसरे का समर्थन करते हैं। बल्लेबाजों को भरोसा है कि वे गेंदबाजों के प्रदर्शन की भरपाई करेंगे।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार