28 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। वनडे क्रिकेट में आने वाले समय में कई नए रिकॉर्ड बननें वाले हैं। खासकर ऐसे 5 बल्लेबाज जो बेहद जल्द वनडे क्रिकेट में दस हजार रन को बना लेगें। वनडे क्रिकेट में भारत के बल्लेबाज, धोनी, कोहली और युवराज सिंह इस मुकाम के बेहद करीब हैं।

Advertisement

धोनी के नाम इस समय 9464 रन है तो वहीं कोहली के नाम 8132 रन है इसके अलावा युवी 8662 रन बनाकर दस हजार रन के बेहद करीब पहुंच गए हैं। यदि ये बल्लेबाज दस हजार रन अपने वनडे करियर में पूरा कर लेगें तो सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी की लिस्ट में पहुंच जाएगें।

इन सबते अलावा विदेशी खिलाड़ी की बात की जाए तो एबी डिविलियर्स जिनके नाम 9319 वनडे रन दर्ज हैं तो वहीं हाशिम अमला 7186 वनडे रन बना चुके हैं। इसके साथ - साथ वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल 9221 रन के साथ इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं।

लेकिन क्रिस गेल के सामने सबसे बड़ा अड़ंगा ये है कि वर्तमान में वो वेस्टइंडीज टीम से बाहर हैं ऐसे में ये देखना होगा कि कब वनडे टीम में वापसी करते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार