12 जून। आईपीएल 2018 में धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस कर हर किसी का दिल जीत लिया। एक तरफ जहां सीएसके की टीम ने अपनी कप्तानी से कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर बल्लेबाजी में भी शानदार बल्लेबाजी कर चेन्नई की टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

आईपीएल में धोनी ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया था। आपको बता दें कि इस मसले पर धोनी ने बात करते हुए कहा कि 'आईपीएल शुरू होने से पहले ही उन्होंने सोच लिया था कि वो ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। धोनी ने कहा कि अब नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करना उनके लिए दलदल के समान हो गया है।

Advertisement

धोनी ने कहा कि आईपीएल में वो मैच जीताने की जिम्मेदारी लेना चाहते थे। ऐसे में उनका ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करना जरूरी थी। आगे उन्होंने कहा कि यदि वो नीचे बल्लेबाजी करने आते तो उनको प्रयाप्त मौका नहीं मिलता था।

यही कारण था कि मैंने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया। धोनी ने ऐसा कहकर जता दिया है कि वो अब आने वाले मैच में ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।

देखना दिलचस्प होगा कि भारत की टीम के लिए धोनी किस क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार