सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बीबीएल-10 के फाइनल मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कोर्चर्स के बीच हुए मुकाबले में सिडनी की टीम ने पर्थ स्कोर्चर्स को 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ सिडनी की टीम ने तीसरी बार बीग बैश लीग का खिताब जीता। देखें लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में स्कोर्चर्स के कप्तान एस्टन टर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हुआ और सिडनी सिक्सर्स के बल्लेबाजों ने स्कोर्चर्स के गेंदबाजों की खबर लेते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कुल 188 रन बनाए। सिडनी की टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज जेम्स विंस ने सबसे ज्यादा 95 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंत के ओवरों में डेनियल क्रिश्चियन ने 14 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। 

पर्थ स्कोर्चर्स की टीम से जाए रिचर्डसन और एंड्रू टाई ने 2-2 विकेट तो वहीं फवाद अहमद ने एक विकेट हासिल किया। 

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कोर्चर्स की टीम को उनके ओपनिंग बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत दी लेकिन इसके बाद कोई भी अन्य बल्लेबाज स्कोर बोर्ड को आगे नहीं ले जा पाया और उनकी पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में विकेट 9 के नुकसान पर 161 रन ही बना पाई। पर्थ की टीम की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने 45 तो वहीं कैमरून बैनक्राफ्ट ने 30 रन बनाए।

सिडनी सिक्सर्स की ओर से बेन डारविश ने 3 विकेट, डेनियल क्रिश्चियन, जैक्सन बर्ड और सिन एबॉट ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जेम्स विंस को उनकी 95 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार