एलेक्स हेल्स के तूफानी शतक के दम पर सिडनी थंडर ने एडिलेड ओवल में खेले गए बिग बैश लीग 2020-21 के 48वें मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 46 रनों से हरा दिया। 12 मैचों में इस सातवीं जीत के साथ सिडनी थंडर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं सिडनी सिक्सर्स टॉप पर बरकरार है। 

Advertisement

देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

सिडनी थंडर की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए, जो बिग बैश लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ओपनिंग बल्लेबाज हेल्स ने 56 गेंदों में 9 चौकों औऱ 8 छक्कों की मदद से 110 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा कप्तान कॉलन फर्ग्यूसन ने 42, वहीं सैम बिलिंग्स औऱ बेन कटिंग ने 33-33 रनों की पारी खेली।

सिक्सर्स के लिए बेन ड्वारेसियुस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, कार्लोस ब्रैथवेट और लॉयड पोप ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

सिडनी सिक्सर्स की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सती। मोइसेस हेनरिक्स टीम के टॉप स्कोर रहे, इसके अलावा जॉर्डन सिल्क ने 42 और जेम्स विन्स ने 38 रनों का योगदान दिया।

सिडनी थंडर के लिए तनवीर संघा ने 2 विकेट, ब्रैंडन डॉगेट औऱ बेन कटिंग ने 1 विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार