भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार, 21 अप्रैल को भारतीय पुरुष टीम के लिए सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। इस बार कॉन्ट्रैक्ट में अक्टूबर 2024-सितंबर 2025 की अवधि के लिए 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और श्रेयस अय्यर को भी इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है जबकि इशान किशन का लंबा इंतज़ार भी खत्म हुआ है।

Advertisement

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में रखा गया है। हाल ही में रिटायर होने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। अश्विन ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ऋषभ पंत (जो पिछले साल तक ग्रेड बी में थे) को अपग्रेड कर ग्रेड ए में अश्विन की जगह दी गई है।

Advertisement

जबकि श्रेयस अय्यर ग्रेड बी में रिटेनरशिप सूची में वापस आ गए हैं। अय्यर, इशान किशन के साथ, केंद्रीय अनुबंध सूची में अपना स्थान खो चुके थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन के बाद दोनों वापस आ गए। अय्यर ने विशेष रूप से एक कप्तान के रूप में आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर एक शानदार साल बिताया। वो वनडे टीम के स्थायी सदस्य बन गए और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब में भारत के अग्रणी रन-बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

वहीं, कुछ नए खिलाड़ियों को जिनमें वरुण चक्रवर्ती, नीतिश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को भी इस बार बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है।

खिलाड़ियों की सूची और ग्रेड कैटेगरी

ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

Advertisement

ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत

ग्रेड बी: श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, नीतिश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार