6 नवंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस टी-20 मैच के दौरान नए बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली मैच देखने नहीं आए थे। 

Advertisement

लेकिन 7 नवंबर को राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 मैच के दौरान सौरव गांगुली मैच देखने पहुंचने वाले हैं। बतौर बीसीसआई अध्यक्ष पहली दफा भारत का मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे।

Advertisement

दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 7 नवंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है और इस मैच पर भी खतरा मंडरा रहा है। खबरों की माने तो 'महा' नाम का तूफान इस मैच के दौरान शहर में तबाही मचा सकता है। हालांकि अभी तक  ऐसी नई अपडेट नहीं आई है कि मैच नहीं हो पाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार