भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाकी के तीन मुकाबले दर्शकों के बगैर ही आयोजित करने का फैसला किया गया और अब इस फैसले से यह प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि क्या आईपीएल में दर्शकों की मौजूदगी होगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के दौरान की मौजूदगी का विकल्प खुला रखा है। बीसीसीआई ने सात मार्च को एक आधिकारिक बयान में कहा था कि शुरूआत में दर्शकों के बिना ही टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा और दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश देने का फैसला बाद में लिया जाएगा।

Advertisement

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में दोहराया कि आईपीएल की शुरूआत में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलेगी। लेकिन उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के बाद के चरणों के लिए दर्शकों की मौजूदगी का विकल्प अभी भी खुला रखा है।

Advertisement

धूमल ने आईएएएनएस से कहा, " इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का शुरूआती चरण बिना बिना दर्शकों के होगा और यह पहले से ही तय था।"यह पूछे जाने पर कि क्या बाद में टूर्नामेंट में दर्शकों के आने की संभावना है क्या, इस पर उन्होंने कहा, " यह सब स्थिति पर निर्भर करेगी।"

आईपीएल-2021 के सीजन का आयोजन 9 अप्रैल से 30 मई के बीच देश के छह शहरों में होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम-अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में ही प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे।

अहमदाबाद में ही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है और सीरीज के बाकी के तीन मुकाबले दर्शकों के बगैर ही आयोजित करने का फैसला किया गया है। अंतिम तीन मैचों के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को उनके टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। यह फैसला बीसीसीआई से सलाह के बाद ही लिया गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था। दूसरे मैच के लिए हालांकि 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति थी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार