बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यह कहना मुश्किल है कि आईपीएल-14 के दौरान बायो बबल का कोई उल्लंघन हुआ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बोर्ड को जो रिपोर्ट मिली है, उसमें कहीं भी ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि बायो बबल का उल्लंघन हुआ है। अहमदाबाद और नई दिल्ली में बायो बबल के अंदर कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

गांगुली ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "हमें जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक बायो बबल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। यह कैसे हुआ अभी यह कहना बहुत मुश्किल है। देश में कैसे इतने लोग संक्रमित हो रहे हैं, यह कहना भी बहुत मुश्किल है।"

गांगुली ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिए कोई विंडो उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, "आईपीएल को यूएई में कराने पर चर्चा की गई थी, लेकिन फरवरी में भारत में कोरोना काफी कम हो गया था। पिछले तीन हफ्तों में कोरोना के मामलों में उछाल आया है, इससे पहले ऐसा कुछ भी नहीं था।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार