भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई प्रेज़िडेंट सौरव गांगुली ने कुछ वक्त पहले अपनी ऑल टाइम इलेवन टीम चुनी थी। सौरव गांगुली ने अपनी टीम में सबसे ज्यादा 3 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से चुने थे। वहीं वीरेन्द्र सहवाग, अनिल कुंबले और एम एस धोनी जैसे दिग्गज दादा की टीम में जगह नहीं बना पाए थे।

Advertisement

सौरव गांगुली ने अपनी टीम में केवल 2 भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदलुकर को जगह दी। वहीं बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सौरव गांगुली ने श्रीलंका के कुमार संगाकारा पर भरोसा जताया। हालांकि एक खिलाड़ी जिसे सौरव अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे वह वीरेंद्र सहवाग ही हैं।

Advertisement

सौरव गांगुली ने कहा था कि वो अपनी पंसदीदा प्लेइंग इलेवन में वीरेंद्र सहवाग को शामिल करना चाहते थे लेकिन एलिस्टेयर कुक को छोड़ना उनके साथ नाइंसाफी होगी। बतौर गेंदबाज सौरव गांगुली ने अपनी टीम में ग्लेन मैक्ग्रा, शेन वॉर्न , मुथैया मुरलीधरन और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को शामिल किया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है सौरव गांगुली की ऑल टाइम इलेवन: मैथ्यू हेडेन (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), राहुल द्रविड (भारत), सचिन तेंदुलकर (भारत), जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), कुमार संगकारा (श्रीलंका), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार