मुंबई, 11 जून | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को मीडिया में आई उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने कोच की नियुक्ति की बैठकों के लिए मेहनताने की मांग की है। सीएसी पर ही भारतीय टीम के कोच को नियुक्त करने की जिम्मेदारी है। इसी समिति ने मौजूदा कोच अनिल कुंबले की नियुक्ति की थी। 

Advertisement

बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने एक बयान जारी कर कहा है, "द इंडियन एक्सप्रेस ने 11 जून को एक खबर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि सीएसी ने भारतीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति की बैठकों के लिए पैसे की मांग की है।"

Advertisement

उन्होंने बयान में कहा, "बीसीसीआई इस बात को साफ करना चाहता है कि इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। अखबार ने जो खबर चलाई है वह आधारहीन है और तथ्यविहीन है।"

बयान में कहा गया है, "इस खबर में प्रकाशित तथ्य दुर्भावनापूर्ण हैं और इन दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों के भारतीय क्रिकेट मेंयोगदान को गलत तरीके से पेश किया गया है, जो उचित नहीं है।"

सीएसी में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। 

Advertisement

बयान में कहा गया है, "बीसीसीआई इस बात को दोहराता है कि सीएसी का मार्गदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम है। हम अखबार से अपील करते हैं कि वह अपनी इस खबर को वापस ले और उसमें सुधार करते हुए छापे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार