भारतीय टीम अगले महीने से शुरू हो रही इंग्लैंड सीरीज से पहले एक सप्ताह तक क्वारंटीन रहेगी। इस दौरान वह सीरीज के लिए रणनीति पर काम करेगी। टीम के स्टाफ एक सदस्य ने इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया, "ऑस्ट्रेलिया में हमने शानदार काम किया है। हमने हर एक पल का लुत्फ लिया है, हमारी सफलता के हर हिस्से का। लेकिन हमें यह भूलने की जरूरत है, इसे पीछे छोड़ने की जरूरत है और आगे इंग्लैंड सीरीज की तरफ देखना है। हमारे पास इसके लिए प्लान होने चाहिए। हमारे पास समय है। सीरीज से पहले हमें क्वारंटीन रहना होगा और तभी प्लानिंग की जाएगी।"

Advertisement

भारत इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा जिसकी शुरुआत पांच फरवरी से चेन्नई में होगी। दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई में ही खेला जाएगा जो 13 से 17 फरवरी के बीच चलेगा। इसके बाद अहमदाबाद में आखिरी के दो टेस्ट 24 फरवरी और चार मार्च से शुरू होंगे।

इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के शुरुआती दो मैच अहमदाबाद में होंगे और बाकी के तीन मैच पुणे में होंगे।

अरुण ने कहा, "हम इस बात को जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत है। उन्हें हराने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए हर मैच एक चुनौती है। पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने उनके घर में खेला था। श्रीधर ने जो कहा था वो मैं कहना चाहता हूं। 36 पर ऑल आउट होने की बात भूलने में हमें दो दिन लगे। हां, हम तनाव में थे, लेकिन हमें उसे भूलना पड़ा और आगे की तरफ काम करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ भी हम यही करेंगे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार