Ben Cutting Helicopter Shot :अबू धाबी टी10 (Abu Dhabi T10) लीग में बेन कटिंग (Ben Cutting) ने ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट लगाया कि फैंस को सीधे MS धोनी की याद आ गई। सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए उन्होंने मैच का पूरा मोमेंटम ही पलट दिया। सोशल मीडिया पर उनका यह शॉट तहलका मचा रहा है।

Advertisement

अबू धाबी टी20 लीग 2025 में गुरुवार(27 नवंबर) को खेले गए 24वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर बेन कटिंग ने ऐसा शॉट खेला कि पूरा स्टेडियम झूम उठा। एस्पिन स्टेलेंस के लिए खेलते हुए इस स्टार खिलाड़ी ने यूएई बुल्स के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन ठोक दिए। इस पारी में 4 छक्के शामिल थे, लेकिन एक छक्का सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को  आईपीएल (IPL 2016) फाइनल जिताने वाली अपनी मैच-विनिंग पारी के लिए मशहूर बेन कटिंग ने इस मुकाबले में फिर दिखा दिया कि क्यों उनका नाम आज भी टी20/टी10 लीग में खौफ पैदा करता है। बुल्स के खिलाफ उनकी पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। लेकिन जो छक्का सोशल मीडिया पर आग बनकर फैल रहा है, वह उनका हेलीकॉप्टर-शॉट है। गेंद लॉन्ग-ऑन की दिशा में इतनी ताकत से गई कि फैंस ने तुरंत इसे धोनी से कंपेयर करना शुरू कर दिया।

धोनी के इस सिग्नेचर शॉट की कॉपी कई खिलाड़ी करते हैं। हार्दिक पांड्या भी कई बार आज़मा चुके हैं, लेकिन कटिंग का शॉट इसलिए खास रहा क्योंकि उसमें वही फॉलो-थ्रू, वही पावर और वही फ्लो नज़र आया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो यूएई बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119/4 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 17 गेंदों पर 44 रन, टॉम मूअर्स ने 19 गेंदों में 24 और टिम डेविड ने 15 गेंदों में 35 रन बनाए। बुल्स की तेज़ शुरुआत के बावजूद एस्पिन स्टेलेंस के लिए करीम जनत ने शानदार गेंदबाजी की और 2/15 के आंकड़े दर्ज किए।

Advertisement

जवाब में एस्पिन स्टेलेंस ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में हासिल कर लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज़ (10 गेंद, 29 रन) और आंद्रे फ्लेचर (15 गेंद, 30 रन) ने 46 रन की तेज़ पार्टनरशिप देकर टीम को बढ़िया स्टार्ट दिया। उसके बाद कटिंग ने अपने पावर गेम से मैच को एकतरफा कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ एस्पिन स्टेलेंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब वो 7 मैचों में 4 जीत हासिल करके 8 अंकों के साथ फिल्हाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार