द हंड्रेड के मेन्स कॉम्पिटिशन में 19वें मैच में बर्मिंघम फीनिक्स का सामना नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स से हुआ जिसे मोईन अली की कप्तानी वाली बर्मिंघम फीनिक्स ने आसानी से 10 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरचार्जर्स की टीम 96 गेंदों में 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और जवाब में फीनिक्स ने बिना विकेट गंवाए 6.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

सुपरचार्जर्स के लिए इस मैच में बेन स्टोक्स भी खेल रहे थे लेकिन वो गोल्डन डक बनाकर चलते बने। इंग्लिश ऑलराउंडर ने इस मैच में पारी की शुरुआत की, लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने अपनी पहली गेंद मैच की 21वीं गेंद पर खेली। टिम साउदी ने एक फुलिश डिलीवरी डाली थी, जो एक इनस्विंगर थी। इस गेंद का स्टोक्स के पास कोई जवाब नहीं था और गेंद ऑफ-स्टंप लाइन से शुरू हुई और तेजी से वापस आकर बल्ले और पैड के बीच से होती हुई स्टंप में जा घुसी।

Advertisement

इस तरह स्टोक्स पहली ही गेंद पर गोल्डन डक बनाकर आउट हो गए। स्टोक्स के आउट होने के बाद सुपरचार्जर्स लगातार विकेट खोते रहे और आखिरकार 83 रन पर ऑलआउट हो गए। फीनिक्स के लिए साउदी ने 20 गेंदों में सिर्फ 15 रन देकर तीन विकेट लिए और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की बल्लेबाजी लाइन-अप साउदी और एडम मिल्ने की कीवी पेस जोड़ी के सामने बुरी तरह से बिखर गई।

एक मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी फीनिक्स के लिए कप्तान मोईन अली और बेन डकेट ओपनिंग करने उतरे और इन दोनों ने मात्र 39 गेंदों में मैच खत्म कर दिया। डकेट ने अंत तक नाबाद रहते हुए 20 गेंदों में 43 रन बनाए जबकि मोईन अली ने भी 21 गेंदों में 37 रनों की नाबाद पारी खेली। टिम साउदी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार