इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शुक्रवार, 16 जून को एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन पारी घोषित करके हर किसी के होश उड़ा दिए। मेजबान टीम ने जिस समय पारी घोषित की उस समय उनका स्कोर 393/8 था और हर कोई सोच रहा था कि जो रूट क्रीज पर हैं और इंग्लैंड कम से कम ऑलआउट होने तक बल्लेबाजी करेगा लेकिन बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के इरादे कुछ और ही थे।

Advertisement

पहले दिन के खेल में लगभग आधा घंटा शेष था और तभी बेन स्टोक्स ने अपने बल्लेबाजों को वापस आने के लिए कह दिया। उनके इस फैसले से कमेंटेटर तो दंग रह ही गए लेकिन कई दिग्गज और फैंस सोशल मीडिया पर इस फैसले पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के इस फैसले को बहादुरी बताया तो कुछ लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे बेवकूफी बताया।

Advertisement

कुछ फैंस का मानना था कि मेजबान टीम को बोर्ड पर कुछ और रन जोड़ने चाहिए थे क्योंकि ये एक फ्लैट पिच नजर आ रही है और अब कहीं न कहीं सभी की नजरें खेल के दूसरे दिन पर आ टिकी हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बना दिया तो मेजबान टीम को इस फैसले की एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Also Read: Live Scorecard

आइए देखते हैं कि बेन स्टोक्स के इस फैसले पर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार