इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैट के तीसरे दिन पहली पारी में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टोक्स ने 33 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े। इसके साथ ही स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (Most Test Sixes) जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

स्टोक्स के अब 164 टेस्ट पारियों में 109 छक्के हो गए हैं। इस मामले में स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और अपनी टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा। मैकुलम ने इस फॉर्मेट में 176 पारियों में 107 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 137 पारियों में 100 छक्के जड़े हैं।

Advertisement

स्कॉट कुगेलाइन द्वारा डाले गए पारी के 49वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर यह कीर्तिमान बनाया। पहली पारी में स्टोक्स ने सिर्फ 19 रन बनाए थे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड ने 306 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और खबर लिखे जाने तक कुल बढ़त 339 रनों की हो गई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार