नई दिल्ली, 20 मार्च (CRICKETNMORE)| दिनेश कार्तिक (112) की संघर्ष भरी पारी की बदौलत तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सोमवार को बंगाल के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा है। तमिलनाडु ने बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाते हुए 217 रन बनाए। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु को बंगाल के गेंदबाजों ने 217 रनों पर समेट दिया। तमिलनाडु की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 49 रनों पर ही गंगा श्रीधर राजू (4), कौशिक गांधी (15), बाबा अपराजित (3) और कप्तान विजय शंकर (2) के रूप में अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद कार्तिक को बाबा इंद्रजीत (32) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारा और पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

इंद्रजीत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। कार्तिक ने मोहम्मद शमी की गेंद पर सीधा शॉट खेला, लेकिन गेंद इंद्रजीत के कंधे से टकरारकर मिडोन पर खड़े अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में गई, जिन्होंने विकेट पर सीधा वार करते हुए इंद्रजीत को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

इसके बाद आए वाशिंगटन सुंदर (22) ने कार्तिक के साथ मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 172 तक पहुंचाया ही था कि तभी रन लेने की जल्दबाजी में वाशिंगटन रन आउट हो गए। 

कार्तिक को वाशिंगटन के आउट होने के बाद किसी भी बल्लेबाज का सही साथ नहीं मिला और वह अकेले ही संघर्ष करते रहे। अश्विन क्रिस्ट (10), मोहम्मद मोहम्मद (3), रविश्रीकिशन साइ किशोर (0) 212 के कुल योग तक पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन कार्तिक दूसरा छोर संभाले हुए थे।

Advertisement

कार्तिक के रूप में तमिलनाडु का आखिरी विकेट गिरा। 120 गेंदों में 14 चौके मारने वाले कार्तिक शमी की गेंद पर हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए। 

बंगाल की ओर से शमी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं अशोक डिंडा ने तीन विकेट चटकाए। कनिष्क सेठ को एक सफलता हासिल हुई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार