The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 के चौथे मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) की युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ (Bess Heath) ने अपने शानदार कैच से हर किसी को हैरान कर दिया। इस जबरदस्त प्रयास ने बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
द हंड्रेड विमेंस 2026 के चौथे मुकाबले में शुक्रवार (24 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर बर्मिंघम फीनिक्स और ट्रेंट रॉकेट्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेल रही इंग्लैंड की 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ ने अपने शानदार कैच से खूब सुर्खियां बटोरी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 27 गेंदों के अंदर 14 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की युवा ऑलराउंडर कायला रेनेके भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं।
यह शानदार कैच पारी की 36वीं गेंद पर देखने को मिला। रेनेके ने फुल लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ऊंची हवा में चली गई। उस क्षेत्र में तैनात बेस हीथ ने गेंद पर शानदार नजर बनाए रखी, लंबी दूरी तक दौड़ीं और फिर सुपरमैन की तरह अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पूरा कर लिया। उनका यह प्रयास देखकर मैदान पर मौजूद सभी लोग दंग रह गए।
इस शानदार कैच के साथ कायला रेनेके 6 गेंदों में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। उनके विकेट के रूप में बर्मिंघम फीनिक्स को 15 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा और टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। बेस हीथ का यह कैच द हंड्रेड विमेंस 2026 के अब तक के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक माना जा रहा है।
VIDEO:
मैच की बात करें तो बर्मिंघम फीनिक्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंद खेल सिर्फ 64 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान एलिस पेरी ने जरुर एक छोर से 33 गेंदों में 39 रन की संघर्ष भरी पारी खेली, लकिन अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकडां भी नहीं छू पाईं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ट्रेंट रॉकेट्स के लिए गेंदबाजी में जॉर्जिया एल्विस और सामंथा बेट्स ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।