दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल-13 के फाइनल में जगह बना ली है। आईपीएल के अब तक के इतिहास में यह पहली बार है कि दिल्ली फाइनल खेलेगी। दिल्ली ने रविवार को क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उसका सामना 10 नवंबर को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस से होगा।

Advertisement

मैच के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है और उनके लिए यह अभी तक की सबसे बड़ी खुशी है।

Advertisement

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "शानदार, अभी तक का बेस्ट एहसास। यह काफी उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा। हम एक परिवार की तरह खड़े रहे। एक कप्तान के तौर पर काफी सारी जिम्मेदारियां आती हैं। ऊपर से एक बल्लेबाज के तौर पर आपको निरंतरता बनाए रखनी पड़ती है। लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अपने सपोर्ट स्टाफ से काफी समर्थन मिल रहा है।"

अय्यर ने कहा, "भाग्यशाली हैं कि इतनी शानदार टीम मिली। भावनाएं ऊपर-नीचे होती रहती थीं। आप हमेशा वही रूटीन नहीं रख सकते। आपको लगातार बदलना होता है। अगले मैच में भी हमें फ्री होकर खेलना होगा।"

अय्यर की कप्तानी में यह लगातार दूसरी बार था कि टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी और अब वह इस युवा कप्तान के नेतृत्व में चार बार की विजेता के सामने पहले खिताब के लिए जोर अजमाइश करेगी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार