नई दिल्ली, 3 अगस्त | भारतीय टीम के सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताया गया उनका बेस्ट पल उनका पहला दोहरा शतक है। रोहित ने वनडे में अपना पहला दोहरा शतक दो नवंबर 2013 को बेंगलुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। रोहित ने वनडे में कुल तीन दोहरे शतक लगाए हैं।

Advertisement

रोहित ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, "एमएस (धोनी) के साथ बेस्ट पल मेरा पहला दोहरा शतक था। वह मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे और हमारी लंबी साझेदारी हुई थी।"

Advertisement

पारी की शुरुआत करते हुए रोहित ने अपनी पारी में 12 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की थी और फिर तीसरे विकेट के लिए सुरेश रैना के साथ 72 रन जोड़े थे।

इसके बाद रोहित ने धोनी के साथ 167 रनों की साझेदारी की थी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। इस साझेदारी में रोहित ने 59 गेंदों पर 114 रन बनाए थे। वहीं धोनी ने 38 गेंदों पर 62 रन बनाए थे।

यह तीसरा मौका था जब किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक जमाया था। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे।

इसके एक साल बाद रोहित ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने अपना तीसरा दोहरा शतक भी श्रीलंका के खिलाफ 2017 में मोहाली में बनाया था। रोहित ने तब 208 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार