भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले भारत के टी20 इंटरनेशल मैच को नए क्षेत्रों में क्रिकेट के विस्तार के लिए एक अहम पल बताया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यह मैच क्रिकेट को नए देशों और नए दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही, यह भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत का प्रतीक होगा। सैकिया ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत-जापान मैच सिर्फ एक क्रिकेट मैच से कहीं ज्यादा है। यह उस दिशा को दिखाता है जिसमें हमारा खेल वैश्विक महत्वाकांक्षा से वैश्विक हकीकत की ओर बढ़ रहा है। यह सफर शुरू हो चुका है और अभी बहुत कुछ होना बाकी है।"

'सुजुकी कप' के लिए खेला जाने वाला यह मैच 'स्पोर्ट 75' का मुख्य शुरुआती कार्यक्रम होगा। यह भारत और जापान के बीच खेल के आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने की एक द्विपक्षीय पहल है। सैकिया के लिए इस मैच का महत्व सिर्फ इस मौके तक ही सीमित नहीं है। वह भारत के इस दौरे को उन देशों के दर्शकों तक क्रिकेट पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश के तौर पर देखते हैं जहां यह खेल अभी विकसित हो रहा है।

उन्होंने लिखा, "क्रिकेट का वैश्विक सफर उन पलों से आकार ले रहा है जो खेल को उसकी पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जाते हैं। 22 सितंबर को होने वाला भारत-जापान टी20 इंटरनेशनल मैच ऐसा ही एक पल है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को जापान ले जा रहा है, नए दर्शकों से जुड़ रहा है और ऐसे क्षेत्र में खेल की मौजूदगी को मजबूत कर रहा है जहां अपार संभावनाएं हैं।"

बीसीसीआई सचिव ने क्रिकेट के लंबे समय के एजेंडे में वैश्विक विस्तार को मुख्य हिस्सा बनाने में मदद करने के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह को भी श्रेय दिया। सैकिया ने लिखा, "यह जय शाह की दूरदृष्टि और मेहनत की सराहना करने का भी मौका है, जो उन्होंने बीसीसीआई सचिव और अब आईसीसी चेयरमैन के तौर पर क्रिकेट के भविष्य में इसके वैश्विक विकास को मजबूती से केंद्र में रखने के लिए की है।"

भारत-जापान मैच क्रिकेट की ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं के लिए भी एक अहम मोड़ पर हो रहा है। भारत एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में ही रहेगा, जहां पुरुषों का क्रिकेट मुकाबला 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होना है। सैकिया ने नए बाजारों में विस्तार को खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक सुलभ बनाने के व्यापक मकसद से जोड़ा। उन्होंने कहा, “क्रिकेट को नई जगहों तक पहुंचाने से लेकर ओलंपिक मूवमेंट की ओर एक मजबूत रास्ता बनाने तक, मकसद हमेशा साफ रहा है, क्रिकेट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना, सबको साथ लेकर चलना और इसे सच में ग्लोबल बनाना।”

बीसीसीआई सचिव ने क्रिकेट के लंबे समय के एजेंडे में वैश्विक विस्तार को मुख्य हिस्सा बनाने में मदद करने के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह को भी श्रेय दिया। सैकिया ने लिखा, "यह जय शाह की दूरदृष्टि और मेहनत की सराहना करने का भी मौका है, जो उन्होंने बीसीसीआई सचिव और अब आईसीसी चेयरमैन के तौर पर क्रिकेट के भविष्य में इसके वैश्विक विकास को मजबूती से केंद्र में रखने के लिए की है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, बीसीसीआई के लिए जापान का मैच सिर्फ एक अलग इवेंट नहीं, बल्कि लगातार हो रहे विस्तार का हिस्सा है। सैकिया ने कहा कि उभरते हुए इलाकों में क्रिकेट के विकास में मदद करने में भारतीय बोर्ड की भूमिका है। उन्होंने लिखा, "बीसीसीआई के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस नींव को और मजबूत करें और खेल को नए देशों, नए समुदायों और नई पीढ़ियों तक पहुंचाते रहें।”

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार