भारत में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर निखिल चौधरी की नजर वनडे विश्व कप 2027 पर है। वह इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करना चाहते हैं। 30 साल के चौधरी का अब तक वनडे डेब्यू नहीं हुआ है।

Advertisement

चौधरी पिछले छह दशकों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत में जन्में पहले पुरुष क्रिकेटर हैं। चौधरी ने जून में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। बैटिंंग ऑलराउंडर चौधरी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से भारत दौरे पर आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया ए टीम को भारत ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।

क्रिकइन्फो के हवाले से चौधरी ने कहा, "मैं 50 ओवर का क्रिकेट खेलना चाहता हूं और अगर मौका मिला तो टेस्ट भी खेलना चाहता हूं। मेरा पहला लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप है। फिर अगले साल टी20 विश्व कप भी है। मैं जब तक हो सके ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं।"

दिल्ली में जन्मे चौधरी कोविड की वजह से ऑस्ट्रेलिया में फंस गए थे और उसके बाद उन्होंने वहीं बसने का फैसला किया। भारत में चौधरी ने पंजाब के लिए लिस्ट ए और टी20 में डेब्यू किया था, लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया में अपना क्रिकेट करियर आगे बढ़ा रहे हैं और वहीं घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।

भारत के लिए न खेल पाने और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के बारे में चौधरी ने कहा कि वह बस क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सच में मायने नहीं रखता क्योंकि मैं बस क्रिकेट खेलना चाहता था। अगर आप देखें, तो ज्यादातर खिलाड़ी कभी अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाते। वे घरेलू क्रिकेट खेलकर अपना करियर खत्म करते हैं। कुछ क्लब क्रिकेट खेलने के लिए दूसरे देश चले जाते हैं। इसलिए, अगर आपको क्रिकेट पसंद है, तो आप बस क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसके लिए।"

चौधरी ने कहा, "मेरा प्लान हमेशा एक ही रहा है। कड़ी मेहनत करो, अपना बेस्ट दो, और अपनी टीम को जिताने की कोशिश करो। तुम्हें जो भी मौका मिले, तुम अच्छा करने की कोशिश करो।"

चौधरी ने घरेलू सर्किट में सभी फॉर्मेट में खेला है और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी नियमित रूप से खेल रहे हैं। निखिल ने 2023 में होबार्ट हरिकेंस के लिए बीबीएल में डेब्यू किया, जबकि 2025 में तस्मानिया के लिए प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की।

चौधरी ने कहा, "मेरा प्लान हमेशा एक ही रहा है। कड़ी मेहनत करो, अपना बेस्ट दो, और अपनी टीम को जिताने की कोशिश करो। तुम्हें जो भी मौका मिले, तुम अच्छा करने की कोशिश करो।"

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 मैचों की 2 पारियों में 26 रन बनाने के अलावा चौधरी 2 विकेट ले चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार