भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस समय यूपी टी-20 लीग में खेल रहे हैं। जो लोग ये सोच कर बैठे हैं कि भुवी का टी-20 करियर खत्म हो गया है, वो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं क्योंकि शुक्रवार 6 सितंबर को इस लीग के 25वें मुकाबले में भुवी ने एक बार फिर से अपने प्रदर्शन से दिखा दिया कि उनमें अभी भी बहुत दमखम बाकी है।

Advertisement

लखनऊ फाल्कन्स और काशी रुद्राज के बीच हुए इस मैच में भुवी ने गेंद को ऐसा लहराया कि काशी के बल्लेबाज़ बस देखते रह गए। लखनऊ फाल्कन्स के इस गेंदबाज़ ने इस मैच में अपने कोटे के 4 ओवर्स में महज 4 रन दिए और 20 गेंदें डॉट डालीं। भुवी की इस शानदार गेंदबाज़ी का ही असर था कि लखनऊ की टीम ने काशी रुद्राज को महज 111 पर ढेर कर दिया।

Advertisement

जवाब में लखनऊ की टीम ने 112 रनों के आसान से लक्ष्य को महज एक विकेट नुकसान पर 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। लखनऊ इस जीत के साथ ही यूपी टी-20 लीग के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जबकि रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवरिक्स 14 अंक के साथ लीग में टॉप पर बनी हुई है।

अगर भुवी की बात करें तो 34 वर्षीय खिलाड़ी इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहा है लेकिन अगर वो इसी तरह से गेंदबाजी करते रहे तो शायद वो टीम इंडिया का दरवाजा दोबारा से खटखटा सकते हैं। भुवी करीब 2 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच नेपियर में नवंबर 2022 में खेला था। इस टी-20 मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 35 रन लुटाए थे और एक भी विकेट हासिल करने में असफल रहे थे। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच जनवरी 2022 और टेस्ट जनवरी 2018 में खेला था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार