एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर भारतीय फैंस के दिल तोड़ दिए। इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे दसून शनाका की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और भारत को सुपर-4 में लगातार उनकी दूसरी हार थमा दी।

Advertisement

इस मैच में एक बार फिर आखिरी दो ओवरों में मैच फंस गया था और सारा दारोमदार अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और युवा अर्शदीप सिंह पर था लेकिन भुवी ने एक बार फिर टीम इंडिया की लूटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी और वही गलती की जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में की थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भुवी ने 19वां ओवर किया था जिसमें उन्होंने 19 रन लुटवाकर मैच खत्म कर दिया था।

Advertisement

इसके बाद आखिरी ओवर में पाकिस्तान को रोकने के लिए अर्शदीप के पास सिर्फ 7 रन थे और उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मैच को लगभग आखिरी गेंद तक पहुंचा दिया था लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ भी कुछ वैसी ही कहानी देखने को मिली है। श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में जीतने के लिए 21 रन की दरकार थी ऐसे में भुवी से एक अच्छे ओवर की दरकार थी।

मगर भुवी एक बार फिर डेथ ओवर्स में फिसड्डी साबित हुए और 19वें ओवर में 14 रन लुटवा गए जिसके बाद अर्शदीप के पास बचाने के लिए सिर्फ 7 रन थे और अर्शदीप ने एक बार फिर अपनी गेंदबाज़ी से दिल बाग़-बाग़ कर दिए। अर्शदीप ने तो दिल जीत लिए लेकिन भुवी एक बार फिर अपनी खराब गेंदबाज़ी के चलते कटघरे में आ खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है और दोनों मैचों में उन्हें ही हार का जिम्मेदार माना जा रहा है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार