8 जून। टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक टॉक शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। पहले तो इस शो में भुवी ने अपने क्रिकेट के शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहा कि शुरूआत में वो बेहद ही शांत स्वभाव के थे।

Advertisement

जिसके कारण जब टीम इंडिया में उनका चयन हुआ तो शुरूआत के कुछ साल तक में बेहद ही शर्मिला रहता था जिसके कारण ज्यादा किसी से बात नहीं होती थी।

Advertisement

भुवी ने कहा कि मेरे शांत स्वभाव को बदलने का श्रेय इशांत शर्मा को ज्यादा है। उनके साथ रहकर मेरी आदतें बदली। इसके अलावा भुवी ने टीम इंडिया में सबसे ज्यादा बातें फेंकने वाले शख्स का नाम भी लिया।

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि रवींद्र जडेजा इस मामले में काफी फेंकूूूू हैं। वो अपने बात को काफी बढ़- चढ़ाकर करते हैं। इसके साथ - साथ भुवनेश्वर कुमार ने शिखर धवन को सबसे ज्यादा भुलक्कड खिलाड़ी बताया है।

भुवी ने कहा कि शिखर धवन लोगों के नाम भूल जाते हैं। भुवी ने इस शो में आगे कहा कि विराट कोहली हर किसी का मजाक उड़ाने में काफी रहते हैं।

यदि आपने कोहली के सामने किसी विदेशी खिलाड़ी का नाम गलती से गलत बोल दिया और कोहली इस बात को पकड़ लेते हैं तो सारा दिन आपकी खिंचाई करेंगे।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि रवींद्र जडेजा विराट कोहली के सामना ज्यादा नहीं फेंकते हैं। क्योंकि जडेजा को पता है कि यदि कोहली ने उनकी कोई बात पकड़ ली तो सारा दिन मजाक करते रहेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार