8 मई (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 14 जून को एक मात्र टेस्ट मैच खेलने वाली है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह टेस्ट मैच ऐतिहासिक होने वाला है।

Advertisement

पहली बार अफगानिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाली है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान ने एक खास मदद मांग ली है। 

जिसे जानकर हर कोई चौंक गया है। आगे जानें►

 

गौरतलब है कि राशिद खान आईपीएल 2018 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। एक से बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाज राशिद खान की फिरकी में फंस कर पवेलियन की राह पकड़ रहे हैं।

Advertisement

यही कारण है कि आईपीएल 2018 में राशिद खान ने 10 मैच में 13 विकेट चटका लिए हैं। इसके अलावा आईपीएल 2018 के 39वे मैच में आरसीबी के खिलाफ राशिद खान जिस अंदाज में एबी डीविलियर्स को अपनी गुगली में फंसाकर क्लिन बोल्ड किया वो गजब का था।

ऐसे में मैच के बाद सनारइजर्स हैदराबाद के साथी खिलाड़ी और भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने राशिद खान से बात की और कहा कि आईपीएल में आप तो कहर ढ़ा रहे हैं लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी घातक गेंदबाजी मत कीजिएगा।

Advertisement

जिसके बाद राशिद खान की हंसी छूट गई। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार