भारत ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 49 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 171 रनों का टारगेट था लेकिन पूरी टीम सिर्फ 121 रन पर ही ऑलआउट हो गई और रोहित शर्मा की टीम ने लगातार दूसरा मुकाबला 49 रन से जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार ने की। इस मैच में भी भुवी ने अपनी स्विंग से समा बांध दिया। इंग्लिश फैंस उम्मीद कर रहे थे कि जेसन रॉय और जोस बटलर की जोड़ी इस मैच में तो उन्हें अच्छी शुरुआत देंगे लेकिन भुवी ने इंग्लिश पारी की पहली ही गेंद पर रॉय को चारों खाने चित्त कर दिया।

Advertisement

रॉय भुवी की स्विंग होती गेंद पर नतमस्तक दिखे और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में चली गई। रॉय पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। इससे पहले वो पहले टी-20 मैच में भी भुवी की धुन पर नाचते हुए दिखे थे और टी-20 मैच में टेस्ट वाली बल्लेबाज़ी करके आउट हुए थे। हालांकि, रॉय के साथ ही बटलर भी इस मैच में फ्लॉप रहे और वो भी भुवी का शिकार बने।

इस मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए बल्लेबाज़ी अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है क्योंकि टीम इंडिया ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन मिडल ऑर्डर ने इस मैच में धोखा दे दिया। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 140 तक ही रुक जाएगी लेकिन रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को 170 के स्कोर तक पहुंचाया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार