आज (10 दिसंबर) को सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच होने वाले मुकाबले के साथ ही बिग बैश लीग के 10वें सीजन की शुरूआत भी हो गई। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला होबार्ट के बेलिरिव ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर होबार्ट हरिकेंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बीबीएल के इस उदघाटन मैच से पहले कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जो शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने इससे पहले देखा हो और ऐसा दृश्य शायद हमें बीबीएल के अलावा किसी और क्रिकेट लीग में ना देखने को मिले।

Advertisement

दरअसल, हमने अक्सर देखा है कि किसी भी अंतर्राष्ट्रीय मैच में टॉस के बाद जब अंपायर और खिलाड़ी मैदान में एंट्री करते हैं, तो गेंद अंपायर के हाथ में होती है और वो ही गेंदबाजी करने वाली टीम को गेंद पकड़ाते हैं। मगर बीबीएल के उद्घाटन मैच में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो आज से पहले शायद ही देखा गया होगा।

Advertisement

बीबीएल के पहले मैच में एक ड्रोन द्वारा गेंद को मैदान तक पहुंचाया गया और ये नजारा बहुत ही मंत्रमुग्ध करने वाला था, जिसे देखकर कोई भी क्रिकेट प्रेमी हैरान हो सकता है। ड्रोन द्वारा गेंद को मैदान पर पहुंचाने वाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस बार का बीबीएल सीजन बेहद ही अलग होने वाला है क्योंकि लीग में तीन नए नियम लाए गए हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि ये तीन नियम क्या टी-20 क्रिकेट में कोई क्रांति लेकर आते हैं या ये नियम सिर्फ बीबीएल तक ही सीमित रह जाते हैं। अगर पहले मैच की बात करें, तो ताजा समाचार लिखे जाने तक होबार्ट हरिकेंस ने 10.4 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार