Varun Chakaravarthy Ruled Out Of IRE Vs IND T20I Series: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम (Indian Cricket Team) जून के महीने के आखिर में आयरलैंड का टूर (India Tour of Ireland) करने वाली है जहां उन्हें दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IRE T20I Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड T20I सीरीज़ से बाहर हो गए हैं क्योंकि वह BCCI COE में अपना रिहैब जारी रखे हुए हैं।'

Advertisement

याद दिला दें कि 34 वर्षीय वरुण IPL19 के दौरान इंजर्ड हो गए थे। उन्हें बाएं पैर में चोट लगी थी जिसके कारण ही अब वो आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। इससे उबरने के लिए ही वो BCCI के COE में अपना रिहैब कर रहे हैं। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वरुण अपनी फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब हैं, वो अपने रिहैब के आखिरी दौर में हैं।

बताते चलें कि वरुण एक मिस्ट्री स्पिनर है जो कि मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के बेहद अहम सदस्य बने हुए हैं। उन्होंने देश के लिए 45 टी20 इंटरनेशनल में 73 विकेट लेने का कारनामा किया है। इस फॉर्मेट में उनका इकोनॉमी 7.55 और औसत 16.61 है, जो कि उनकी काबिलियत दर्शाता है। इसके अलावा उन्होंने 4 वनडे में 10 विकेट भी झटके हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

26 जून 2026 – पहला टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)
28 जून 2026 – दूसरा टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार