Quinton de Kock and Raj Angad Bawa ruled out of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को डबल झटका लगा है।

दरअसल, MI के दो धाकड़ खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोटिल होने के कारण साल 2026 के बचे हुए आईपीएल सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। MI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, क्विंटन डी कॉक के बाएं हाथ की कलाई में टेंडन इंजरी हुई है जो कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए होम मैच से ठीक पहले लगी थी। वहीं राज अंगद बावा, पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। राज के दाएं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट टियर हुआ है। यही वज़ह है ये दोनों ही खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने ये भी साफ कर दिया है कि क्विंटन डी कॉक और राज बावा अपने घर लौट जाएंगे और वहां पर ही अपना रिहैब करेंगे जिसमें एमआई की मेडिकल टीम उनकी मदद करेगी। यानी डी कॉक और राज बावा का रिहैब MI की मेडिकल टीम की देखरेख में ही किया जाएगा।

याद दिला दें कि 33 साल के क्विंटन डी कॉक मौजूदा IPL में मुंबई इंडियंस के लिए शतकवीर रहे। उन्होंने 3 मैचों में 66 की औसत और 162.96 की स्ट्राइक रेट से एक शतक ठोकते हुए 132 रन बनाए। दूसरी तरफ राज बावा ने भी सीजन में मुंबई के लिए तीन मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 16 रन बनाए और दो विकेट झटके।

मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार