India vs New Zealand 4th T20I Records: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मुकाबले मे रेड्डी भारत के लिए सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 64 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस दौरान उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 32 रन लुटाए। 

भारत के लिए दूसरा सबसे खराब

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने युजवेंद्र चहल और वरूण चक्रवर्ती की बराबरी की। इस लिस्ट में टॉप पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा है। 

T20I में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन

68 प्रसिद्ध कृष्णा बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023

64 युजवेंद्र चहल बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2018

64 वरूण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2026

64 नीतीश रेड्डी बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026

स्टुअर्ट बिन्नी की बराबरी

बतौर भारतीय गेंदबाज टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे पहले स्टुअर्ट बिन्नी ने 2016 में लॉर्डरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एक ओवर में 32 रन दिए थे। 

T20I में एक ओवर में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा रन

34 शिवम. दुबे बनाम न्यूजीलैंड, माउंट मौनगानुई 2020

32 स्टुअर्ट. बिन्नी बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल 2016

32 नीतीश रेड्डी बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026

29 रवि बिश्नोई बिश्नोई बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर 2026

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स औऱ माइकल ब्रेसवेल की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह न्यूजीलैंड का इस फॉर्मेट में और भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मेजबान टीम के लिए फिलिप्स ने शानदार शतक जड़ते हुए 49 गेंदों में 107 रन बनाए, वहीं ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार