सेंट किट्स, 26 जनवरी | सुनिल नरेन, आंद्रे रसेल, केरन पोलार्ड और डेरेन ब्रावो ने विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लेने के बजाए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का फैसला किया है। अगले साल 2019 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट इसी साल चार से 25 मार्च के बीच खेला जाएगा। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इन खिलाड़ियों के पीएसएल को तरजीह देने की बात की जानकारी वेस्टइंडीज की क्वालीफायर के लिए की गई टीम की घोषणा के बाद मिली। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज के चयनकर्ता कार्टनी ब्राउन ने कहा कि टीम में युवा जोश और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। टीम में क्रिस गेल और मार्लन सैमुएल्स जैसे दो अनुभवी खिलाड़ी हैं। 

चार मुख्य खिलाड़ियों के टीम में न होने के सवाल पर ब्राउन ने कहा कि इन खिलाड़ियों की प्राथमिकता पीएसएल में खेलना है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

उन्होंने कहा, "हमने अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों से बात की थी कि क्या वो इस टूर्नामेंट में खेल पाएंगे? हम इस बात से खुश हैं कि गेल और सैमुएल्स ने अपना पूरा समर्थन और प्रतिबद्धता दिखाई।"

ब्राउन ने कहा, "पोलार्ड, सुनील, ब्रावो और रसेल ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनकी प्राथमिकता पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना है।"

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वेस्टइंडीज टीम : जेसन होल्डर (कप्तान), जेसन मोहम्मद (उप-कप्तान), देवेंद्र बोस, कार्लोस ब्राथवेट, शेल्डन काटेरेल, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायेर, शई होप, इविन लुइस, निकिता मिलर, एशले नर्स, रोवमैन पावेल, केमर रोच, मार्लन सैमुएल्स, केसरिक विलियम्स। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार