आपने क्रिकेट की कमेंट्री करते हुए ऐसे कई कमेंटेटर्स को देखा होगा, जो अपने एक्सेंट से फैंस का खूब मनोरंजन करते आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हिला कर रख देगा। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिहारी आदमी इंग्लिश में क्रिकेट कमेंट्री कर रहा है और उसका कमेंट्री स्टाइल बिल्कुल किसी प्रोफेशनल कमेंटेटर्स जैसा। लग रहा है।  

Advertisement

इस व्यक्ति की पहचान वरुण देव सिंह के रूप में हुई है और ये वीडियो 2020 में खूब वायरल हुआ था जहां से वरुण को पहचान मिली थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वरूण देव सिंह बिहार के कटिहार जिले से हैं और 1992 से क्रिकेट कमेंट्री का अभ्यास कर रहे हैं। वो पेशे से टीचर होने के बावजूद आधिकारिक तौर पर क्रिकेट कमेंटेटर बनने की इच्छा रखते हैं। 1975 में, वरुण ने अपना पहला विश्व कप देखा और अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री सीखनी शुरू की।

Advertisement

इतनी धाराप्रवाह अंग्रेजी में क्रिकेट कमेंट्री करना बच्चों का खेल नहीं है लेकिन इस आदमी ने अपनी कमेंट्री से इंटरनेट को चौंका दिया है। ये वीडियो देखने के बाद फैंस इस टैलेंटेड शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वरुण देव की कमेंट्री सुनने के बाद आपका दिमाग भी चकरा सकता है क्योंकि शायद ही आपने इससे पहले किसी बिहारी शख्स को ऐसी जबरदस्त कमेंट्री करते हुए देखा होगा।

हाल ही में इसी तरह का एक और वीडियो भी सामने आया था। उस वीडियो में, कुछ युवा खिलाड़ी गली क्रिकेट खेलते वक्त एक दूसरे के साथ संस्कृत में बातचीत कर रहे होते हैं। इसके साथ-साथ वीडियो की शुरुआत में दिख रहे एक लड़के को संस्कृत में कमेंट्री करते हुए देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार