ECS 2021: यूरोपीय क्रिकेट सीरीज़ 2021 के दौरान मैदान पर आए दिन कोई ना कोई दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है। हाल ही में इस लीग में खेले गए एक मैच के दौरान क्रिकेट मैदान पर सबसे विचित्र घटनाओं में से एक देखने को मिली। बल्लेबाज ने क्रिकेट इतिहास की सबसे अविश्वसनीय डॉट बॉल खेली।

Advertisement

बल्लेबाज बाउंसर छोड़ने के लिए तैयार था लेकिन उसके साथ जो कुछ हुआ वो काफी अजीब था। बल्लेबाज निकोला डेविडोविक तेज गेंदबाज मोहन करनम की छोटी गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे और उन्होंने अनुमान लगाया कि गेंद उछाल लेकर बाउंसर होगी लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

शॉर्ट गेंद की उम्मीद में बल्लेबाज ने अपने हाथों को नीचे किया और 360° घूम गए। बल्लेबाज को झटका लगा क्योंकि मोहन करनम की डिलीवरी को ना तो गति मिली और ना ही ऊंचाई जैसा बल्लेबाज ने सोचा था। गेंद ने अपनी दिशा और गति खो दी और बल्लेबाज हका-बक्का रह गया।

बल्लेबाज चाहकर भी अपने स्ट्रोक को नहीं बदल सका। बल्लेबाज को शॉट खेलते वक्त यह एहसास हुआ कि वह इसे ऑन-साइड पर खेल सकता था। बल्लेबाज द्वारा ऐसा करने पर कमेंटेटर अपनी हंसी नहीं रोक पाता है और उनमें से एक कमेंटेटर कहता है, 'क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे अविश्वसनीय डॉट बॉल।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार