Updated New Zealand Test Squad Vs India 2nd Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को एक बड़ा झटका लगा है।

ब्लेयर टिकनर बाहर: न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। खुद न्यूजीलैंड ने मंगलवार, 24 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "टिकनर को इस सप्ताह वेलिंगटन में अभ्यास के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। इसके चलते वह शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।" 

मैथ्यू फिशर को मिली जगह: न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकनर के चोटिल होने की खबर देने के साथ उनकी रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की। उन्होंने 27 वर्षीय मैथ्यू फिशर को स्क्वाड में चुना है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिशर ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेला है। इसमें उन्होंने जिम्बाब्वे के सामने 2 विकेट चटकाए।

फिशर ने भारत के खिलाफ हाल ही में वनडे सीरीज भी खेली और शानदार प्रदर्शन करके 6 विकेट चटकाए। वो अपने देश के लिए कुल 7 वनडे में 9 विकेट और 3 टी20 इंटरनेशनल में 3 विकेट ले चुके हैं। बात करें फिशर के फर्स्ट क्लास करियर की तो उनके नाम 16 मैचों में 60 विकेट दर्ज हैं।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला गया था जो कि पांच दिन के खेल के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ। वेलिंगटन की पिच पर गेंदबाज़ों के लिए कुछ खास मदद नहीं थी। इस मुकाबले में चार बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए। वेलिगंटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान गंवा दिया है।

न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ और विल यंग।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल:

Also Read: LIVE Cricket Score

पहला टेस्ट: 19–23 नवंबर, वेलिंगटन (ड्रॉ)
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर–1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार