Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Dream11 Prediction, WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का सातवां मुकाबला शुक्रवार, 21 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप नेट साइवर ब्रंट को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये इंग्लिश ऑलराउंडर आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकती है। ब्रंट गज़ब की फॉर्म में हैं और WPL 2025 में अब तक 2 मैच खेलकर 2 अर्धशतक जड़ते हुए 137 रन बना चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी चटकाए हैं। ये भी जान लीजिए कि नेट साइवर ब्रंट अपने देश यानी इंग्लैंड के लिए 132 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखती हैं, जिसमें उनके नाम 2789 रन और 90 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप हेली मैथ्यूज या एलिस पेरी को चुन सकते हो।

Advertisement

BLR-W vs MUM-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 21 फरवरी 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

BLR-W vs MUM-W, Pitch Report

WPL 2025 का सातवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि RCB का होम ग्राउंड भी है। आपको बता दें कि यहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद करती है औऱ ऐसा करते हुए इंटरनेशनल लेवल पर 18 में से 9 मैच जीते गए हैं। गौरतलब है कि चिन्नस्वामी के मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 141 रन रहा है।

Advertisement

BLR-W vs MUM-W: Where to Watch?

WPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Disney+ Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

BLR-W vs MUM-W, Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - एलिस पेरी, डेनियल वैट, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना
ऑलराउंडर - हेली मैथ्यूज (उपकप्तान), नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, जॉर्जिया वेयरहैम
गेंदबाज - शबनीम इस्माइल, रेणुका सिंह ठाकुर।

Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Women Probable Playing XI : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वैट, एलिसे पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिआ वेयरहैम, किम गार्थ, एकता बिष्ट, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।

Advertisement

Mumbai Indians Women Probable Playing XI: यास्त्रिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी, अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया।

BLR-W vs MUM-W Dream11 Prediction, BLR-W vs MUM-W, BLR-W vs MUM-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, WPL 2025, BLR-W vs MUM-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार