ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के बीच चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने वीडियो पोस्ट कर ऋषभ पंत पर तंज कसा है। केआरके ने अपने वीडियो में कहा, 'एक वक्त में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला का यारना था ये बात पूरी दुनिया जानती है। फिर दोनों का झगड़ा हुआ और दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया और एक दूसरे की खूब मां-बहन की, खूब बेईज्जती की।'

Advertisement

केआरके ने आगे कहा, 'इन दोनों ने एक दूसरे की मां-बहन की, एक दूसरे के कपड़ फाड़े और लोगों ने मजे लिए। काफी वक्त बाद उर्वशी ने मीडिया में बयान दिया कि एक लड़का था आरपी उसको इसने घंटों इंतजार करवाया था। वो मेरे लिए इस तरह से पागल था। ये पढ़ने के बाद ऋषभ पंत आग-बबूला हो गया था।'

Advertisement

केआरके ने कहा, 'ऋषभ पंत अनपढ़ है, गंवार है ये नहीं कि चुप रहे जो होना था वो हो गया। ऋषभ गंवार को समझ नहीं आया होगा कि अगर वो कुछ बोलेगा तो फिर उसी की बेइज्जती होगी। अरे भाई किसी लड़की ने तुम्हारा नाम नहीं लिया बस बात की तुम चुप रहो। ये चुप इसलिए नहीं रहा क्योंकि जो उर्वशी कह रही थी वो सच था। ऋषभ पंत ही वो लुक्खा था जो घंटों-घंटों उर्वशी रौतेला का इंतजार कर रहा था।'

केआरके ने कहा, 'जब सच्चाई सामने आई तो इसके तन-बदन में आग लग गई। तुम इतने बड़े गंवार हो कि तुमने उर्वशी रौतेला को बहन बोला। तुम्हें अक्ल भी है कि बहन कौन सा रिश्ता है। आप उसको पागल बोल सकते थे, बिल्ली बोल सकते थे, अनपढ़ गंवार बोल सकते थे। लेकिन, आप एक ऐसी लड़की को बहन कैसे बोल सकते हो जिसके साथ आप रिलेशन में रहे थे। तुम बहन के रिश्ते को कैसे खराब कर सकते हो।'

केआरके ने आगे कहा, 'कितना गिरा हुआ आदमी है यार तू, तुमने साबित कर दिया कि तुम एक नंबर के गंवार हो। ऋषभ गधे भाई तुम हो क्या बस एक विकेटकीपर। वो उर्वशी रौतेला है अगर उसने तेरे जैसे पर घास डाली तो तुझे खुदको लकी मानना चाहिए अपने आपको। अब पूरी दुनिया में तुम्हारी थू-थू हो रही है। कुछ तो शर्म कर यार।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार