एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में हमेशा की तरह एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर ही टिकी थीं। विराट कोहली जो लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने फॉर्म में आने के संकेत दिए। मोहम्मद नवाज की गेंद पर आउट होने से पहले विराट कोहली ने 35 रन बनाए और ठीक-ठाक प्रदर्शन किया।

Advertisement

ठीक-ठाक प्रदर्शन हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विराट कोहली ने ये 35 रन 34 गेंदों पर 102.94 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए बनाए। वहीं विराट कोहली जब 0 के स्कोर पर थे तब उन्हें एक जीवनदान भी मिला था। बॉलीवुड एक्टर और फेमस फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने विराट के इस प्रदर्शन के बाद उनपर तंज कसा है।

Advertisement

केआरके ने अपने ट्वीट में विराट कोहली को टैग करते हुए लिखा, 'भाई विराट कोहली 0 पर ड्रॉप होने के बाद 35 रन बनाना भी बड़ी बात है। बधाई हो।' केआरके के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि केआरके ने विराट कोहली पर तंज कसा हो इससे पहले भी केआरके किंग कोहली पर तंज कस चुके हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार